फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life lost in the conflict between two sides in village Khudda

गांव खुड्डा में दो पक्षों के बीच संघर्ष में वृद्ध की गई जान

Tue, 03 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Life lost in the conflict between two sides in village Khudda
गांव खुड्डा में दो पक्षों के बीच संघर्ष में वृद्ध की गई जान
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव खुड्डा में सोमवार देर रात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक वृद्ध शौकत अली (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा में सोमवार रात करीब नौ बजे एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने से अफरातफरी मच गई। संघर्ष में वृद्ध शौकत अली (65) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान देर रात वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में वृद्ध के बेटे महताब ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र समेत चार लोगों इमराम, कादिर, नसीम व हनीफ के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि किसी बात को लेकर खुड्डा में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था, जिसमें घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। शव के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों की सही पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed