फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life in danger due to lack of oxygen

ऑक्सीजन की कमी से जिंदगी पड़ी सांसत में

Fri, 30 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Life in danger due to lack of oxygen
ऑक्सीजन की कमी से जिंदगी पड़ी सांसत में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामा गैसेज पर शुक्रवार दोपहर में 12 बजे ऑक्सीजन गैस खत्म हो जाने और हरिद्वार के मंगलौर से सप्लाई नहीं आने से जिले में ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया। सैकड़ों लोग ऑक्सीजन के लिए भटकते रहे। नतीजतन ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जिंदगी सांसत में पड़ गई है। क्षेत्र नागरिकों के लगातार फोन आने और ऑक्सीजन का कोटा निर्धारित कराने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को रामा गैसेज के मालिक अंकित संगल को साथ लेकर दिल्ली जाना पड़ा।

कोरोना जिले में विकराल रूप ले चुका है। जनपद में करीब छह हजार से अधिक लोग संक्रमित चल रहे हैं। पांच हजार से अधिक लोग इस समय होम आइसोलेशन में हैं। जिन लोगों का ऑक्सीजन लेवल कम है, वह घर पर ही ऑक्सीजन ले रहे हैं। ऐसे में ऑक्सीजन इस समय सबसे महत्वपूर्ण बनी है। रामा गैसेज के द्वारा आईटीआई के मैदान में गैस का वितरण किया जा रहा था। गैस की सप्लाई हरिद्वार के मंगलौर से हो रही थी। शुक्रवार दोपहर तक ऑक्सीजन का वितरण किया गया। मंगलौर से ऑक्सीजन नहीं आने से लाइन में लगे सैकड़ों लोगों को निराश लौटना पड़ा। जिन लोगों के मरीज घरों में हैं, उनके सामने बड़ी समस्या है। अधिकतर लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को फोन किया। शुक्रवार को केवल शहर के कोविड हॉस्पिटल के लिए ही गैस की व्यवस्था हो पाई। ऑक्सीजन न मिलने पर और नागरिकों की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने रामा गैसेज के अंकित संगल और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को दिल्ली स्थित अपने आवास पर बुलाया। केंद्रीय राज्यमंत्री इन्हें साथ लेकर दिल्ली में एयर लिक्विड के हैड ऑफिस पहुंचे और सप्लाई को लेकर बात की। व्यवस्था न बनते देख बालियान ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से बात की व बाद में इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल को पूरा मामला बताया। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए उन्हें चाहे किसी भी स्तर पर बात करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed