फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life imprisonment for two in the case of murder of a student 12 years ago

12 साल पहले छात्र की हत्या के मामले में दो आरोपियों को उम्रकैद

Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for two in the case of murder of a student 12 years ago
मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी सिविल लाइन क्षेत्र में 12 साल पहले छात्र की हत्या के मामले में दो आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी तृतीय के न्यायाधीश अनिल कुमार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

मूल रूप से बरवाला गांव निवासी और जाट कॉलोनी में रहे एसआई रामपाल सिंह के इकलौते बेटे राहुल की 13 अगस्त 2010 को शाम चार बजे नाई की दुकान से बाल कटवाकर वापस लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा ने आरोपी कुटबा निवासी अजीत, सूरज विहार निवासी हिमांशु, बंटी, अंकुर उर्फ तोता समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। हिमांशु के नाबालिग होने के कारण पत्रावली अलग कर दी गई। एक आरोपी अजित ने ट्रायल के दौरान आत्महत्या कर ली थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कमलकांत ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी तृतीय के न्यायाधीश अनिल कुमार ने सुनवाई की। अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। अभियुक्त मूल रूप से राजपुर तिलौरा और हाल में सूरज विहार निवासी बंटी उर्फ विनीत, तितावी के दूधाधारी खेड़ी निवासी अंकुर उर्फ तोता को धारा 302 में उम्रकैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना नहीं देने पर दो-दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। धारा 147 में दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ था विवाद
वारदात से दो दिन पहले छात्र राहुल की बाइक की साइड लग जाने के कारण सूरज विहार निवासी हिमांशु के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर दो दिन नाई की दुकान से लौटते वक्त राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed