फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life imprisonment for the murder of innocent after rape

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के दोषी को उम्रकैद

Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for the murder of innocent after rape
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में आठ साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दोषी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष प्रधान न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

एडीजीसी मनमोहन वर्मा, दिनेश शर्मा और राजेश सैनी ने बताया कि 30 जुलाई, 2020 को मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी सुनील उर्फ तोता बाइक पर गांव से आठ साल की मासूम बच्ची को बैठाकर ले गया। परिवार ने उसे ले जाते हुए देख लिया। दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर शव को ईंख के खेत में छिपा दिया था। मृतका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकरण की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में हुई।
विज्ञापन

विशेष प्रधान न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी ने अभियुक्त सुनील तोता पर दोष सिद्ध किया। बृहस्पतिवार को धारा 302 में उम्रकैद और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी को धारा पॉक्सो एक्ट में भी सजा सुनाई गई। सभी सजा साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed