फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Library corner will be filled with books of inspiring stories

Muzaffarnagar News: प्रेरक कहानियों की किताबों से भरा जाएगा लाइब्रेरी कार्नर

Thu, 17 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Library corner will be filled with books of inspiring stories
मुजफ्फरनगर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में निपुण बनाने के साथ उनमें संस्कार और साहस जागृत करने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्थापित लाइब्रेरी कॉर्नर में प्राचीन कहानियों की पुस्तकों संगृहीत की जाएगी। इसमें जिले के प्रत्येक विद्यालय में प्राथमिक स्तर के लिए 29 कहानियों की जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 58 कहानियों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि शासन स्तर से स्कूलों में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार का निर्णय लिया गया है। इसके तहत समय-समय पर स्कूलों में तरह-तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में तीन साल पहले लाइब्रेरी कॉर्नर स्थापित किया गया था।
विज्ञापन

इसमें कुछ किताबें भी उपलब्ध कराई गई थी। अब शासन ने लाइब्रेरी कॉर्नर को विकसित करने का निर्णय लिया है। क्वालिटी ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग को प्राथमिक स्तर के लिए 29 कहानियों की जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 58 कहानियों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि किताबें आ चुकी हैं। कांवड़ की छुटिटयों के बाद विद्यालयों पर भेज दिया जाएगा। छात्रों को ये किताबें स्कूल और घर पर पढ़ने के लिए प्रधानाध्यापक की सहमति से उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए अलग से एक रजिस्टर तैयार होगा। छात्र को आवंटित की गई पुस्तक पूरा लेखा-जोखा रहेगा।


राजाओं के साहस और जीवन सफलता की मिलेगी जानकारी
लाइब्रेरी कॉर्नर विकसित होने से छात्र-छात्राओं का ज्ञान बढ़ेगा। लाइब्रेरी कॉर्नर में देशी और विदेशी प्राचीन राजाओं के साथ ही समय-समय पर अपनी वीरता का परिचय दिखाने वाले लोगों की कहानियों की पुस्तकों को स्थान दिया गया है। इसके साथ ही पौधों, पक्षियों और पशुओं से मानव का नाता से संबंधित कहानियों की पुस्तकों को चुना गया है। मानव कर्तव्य और मां का प्यार आदि शीर्षक की पुस्तकें भी इसमें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed