फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lekhpal suspended for installing statue of Dheer Singh in school

Muzaffarnagar News: स्कूल में धीर सिंह की मूर्ति लगाने के मामले में लेखपाल निलंबित

Tue, 13 Jun 2023 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for installing statue of Dheer Singh in school
- दो साल ड्यूटी से नदारद लेखपाल गौरव को भी निलंबित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव रोनी हरजीपुर प्रकरण में लापरवाही पर हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। उधर, दो साल ड्यूटी से नदारद लेखपाल गौरव को भी निलंबित किया गया है। कार्यमुक्ति की तैयारी की जा रही है।

चरथावल विकास खंड के रोनी हरजीपुर में बिना अनुमति के सरकारी स्कूल की भूमि पर महाराजा पृथ्वीराज चौहान के सेनापति रहे धीर सिंह पुंडीर की मूर्ति लगाने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने रोनी हरजीपुर के लेखपाल मनीष कुमार को गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित करते हुए नायब तहसीलदार हरेन्द्र पाल सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

उधर, करीब दो साल से ड्यूटी से बिना अनुमति के नदारद रहने वाले लेखपाल गौरव कुमार को भी एसडीएम ने निलंबित किया है। गौरव कुमार को ड्यूटी पर आने के लिए कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन वे नहीं लौटे। इस पर एसडीएम ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल की सेवा समाप्त किए जाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी लेखपाल और पिता कर रहे थे ड्यूटी
एसडीएम सदर परमानंद झा ने गांव ढिंढावली की लेखपाल सोनिका कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सोनिका केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव कुटबी की रहने वाली है। उनकी ड्यूटी पास के ही गांव ढिंढावली में चल रही थी। आरोप है कि उनके स्थान पर उनके पिता को ड्यूटी करते हुए पाया गया। इसके साथ ही सोनिका पर अधिकारियों के साथ अभद्रता करने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed