फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lekhpal Recruitment Exam Today: 18664 Candidates Will Appear For The Exam At 40 Centers

लेखपाल भर्ती परीक्षा आज : 40 केंद्रों पर 18664 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Wed, 20 May 2026 07:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal Recruitment Exam Today: 18664 Candidates Will Appear For The Exam At 40 Centers
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट, एक फोटोयुक्त पहचान पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति लानी होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 40 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 18,664 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त पहचान पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लानी होगी। दस्तावेज पूरे न होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में होगी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केवल ओएमआर शीट आधारित होगी, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों के बायोमैट्रिक सत्यापन, फोटोग्राफ कैप्चरिंग आदि प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर या एक प्रश्न में एक से अधिक विकल्प चुनने पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा को लेकर जिले के सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। प्रत्येक केंद्र पर केंद्राध्यक्ष, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में इनपर रहेगा प्रतिबंध
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या धातु से बनी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा ग्राफ शीट, मानचित्र, सारणियां, स्लाइड रूल और अन्य संदिग्ध सामग्री पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed