फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Left Islam and adopted Hinduism religion, Shahnawaz became Rahul and Arshi became Poonam

UP: इस्लाम मजहब को छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, शाहनवाज बना राहुल और अर्शी बनी पूनम

Sun, 10 Mar 2024 06:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2024 06:34 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में दंपती ने इस्लाम मजहब छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया। अब शाहनवाज राहुल बन गया और अर्शी का नाम पूनम हो गया है।

विज्ञापन
Left Islam and adopted Hinduism religion, Shahnawaz became Rahul and Arshi became Poonam
इस्लाम मजहब को छोड़ अपनाया हिंदू धर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी में सनातन धर्म छोड़ इस्लाम मजहब अपना कर प्रेमी से निकाह करने वाली युवती ने पति सहित इस्लाम धर्म छोड़ दिया। कैराना निवासी दंपती ने बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में इस्लाम मजहब छोड़ कर सनातन धर्म को अपना लिया। स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में आचार्य ब्रह्मचारी मृगेंद्र ने शुद्धि यज्ञ संपन्न कराया। 

विज्ञापन

कैराना निवासी मुस्लिम गुर्जर शाहनवाज ने रुड़की उत्तराखंड की रहने वाली हिंदू गुर्जर पूनम को प्रेम जाल में फंसा लिया था। तीन साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते इस्लाम मजहब को स्वीकार करा कर पूनम का नाम अर्शी रख कर दोनों ने निकाह किया था। बाद में पूनम को इस्लाम मजहब अच्छा नहीं लगा। उसका इस्लाम मजहब से मन हट गया।

विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने पति को सनातन धर्म अपनाने के लिए तैयार किया। रविवार को दंपती योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में पहुंचे। वहां दोनों ने यज्ञ में आहुतियां देकर इस्लाम मजहब को छोड़ दिया। पूरे विधि विधान पूर्वक पूनम को सनातन धर्म की दीक्षा देकर सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। उसके पति ने भी इस्लाम मजहब छोड़ कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया।

स्वामी यशवीर महाराज ने दोनों को गले में पटका पहना कर व देवी देवताओं के चित्र देकर सम्मानित किया। गंगा जल से आचमन कराकर यज्ञोपवीत धारण कराया। इस दौरान दोनों ने जीवन के आखिरी सांस तक सनातन धर्म में रहकर सनातन धर्म की सेवा करने का संकल्प लिया। ब्रहाचारी मृगेंद्र नें दोनों के अयोध्या की मिट्टी का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने जाटों को लुभाने के लिए खेला ये बड़ा दांव, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

अब शाहनवाज का नाम राहुल और अर्शी को उसका पुराना हिंदू नाम पूनम रख दिया गया। गौरतलब है कि योग साधना यशवीर आश्रम में दो वर्ष में सैकडों मुस्लिमों ने इस्लाम मजहब को छोड़ कर सनातन धर्म में घर वापसी की है।

यह भी पढ़ें: बसपा इन सीटों पर खेलेगी बड़ा दांव: दोनों प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, जल्द होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed