फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leave Jansast for Meerut, today dak kanwariyas will fill up

मेरठ के लिए जानसठ से निकलें, आज फर्राटा भरेंगे डाक कांवड़िए

Mon, 25 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leave Jansast for Meerut, today dak kanwariyas will fill up
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पैदल कांवड़ियों का कारवां शिवालयों की ओर बढ़ गया है। सोमवार को सड़कों पर डाक कांवड़ की भागमभाग रहेगी। पुलिस ने दो दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। मुजफ्फरनगर से मेरठ जाने के लिए जानसठ बाईपास से सिखेडा, जानसठ, मीरापुर, रामराज और मवाना होते हुए मेरठ जा सकेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने तैयारी की। शहर में ई-रिक्शा का संचालन नहीं करने की अपील की गई है।
शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ियों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला जारी है। दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर दिनभर हरिद्वार की ओर वाहन रवाना हुए। सोमवार को गंगाजल लेकर डाक कांवड़िए अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर फर्राटा भरेंगे। ऐसे में दिल्ली-देहरादून, पानीपत-खटीमा, मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर डाक कांवड़ियों केे वाहनों की भीड़ होगी। एहतियात के तौर पर कांवड़ मार्गों पर सोमवार और मंगलवार को सफर करने से परहेज करें। बिना जरूरत वाहन लेकर इन मार्गों से न गुजरें।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने किया जागरूक
डाक कांवड़ियों की भागमभाग को देखते हुए पुलिस-प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। सोमवार और मंगलवार को कांवड़ मार्गों पर बेवजह नहीं निकलने की अपील लोगों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने की हादसों से निपटने की तैयारी
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि अभी तक पैदल कांवड़ियों के लिए सामान्य दवाएं चल रही थी। सोमवार से डाक कांवड़ आएगी। हाईवे के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। जरूरी दवाओं पर अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर के लिए यह रहेगी व्यवस्था
एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शहर में 25 जुलाई को ई-रिक्शा का संचालन कम से कम करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर मीनाक्षी चौक व अस्पताल तिराहा पर ई-रिक्शा का संचालन न करें।

विशाल कांवड़ के कारण बिजली सप्लाई रोकी
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि विशाल कांवड़ की वजह से शहर की बिजली सप्लाई बार-बार रोकी गई है। शनिवार रात में कांवड़ की ऊंचाई अधिक होने के कारण सप्लाई रोक दी गई थी। इसके अलावा रविवार को दिन में भी कई बार सप्लाई रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed