फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leave crime history sheet

अपराध छोड़ दें हिस्ट्रीशीटर

Tue, 13 Mar 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 13 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Leave crime history sheet
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/चरथावल/भोपा। एसएसपी अनंत देव ने एक और अच्छी पहल करते हुए हिस्ट्रीशीटरों को सुधरने का मौका दिया है, ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़कर समाजहित में काम कर सकें। जुर्म से तौबा करने वाले हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस मित्र भी बनाया जाएगा। अच्छे कार्य करने पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को नई मंडी कोतवाली पर सीओ योगेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक हरशरण शर्मा ने हिस्ट्रीशीटरों की मीटिंग लेकर उन्हें एसएसपी के निर्देशो की जानकारी दी। शहर कोतवाली पर भी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने हिस्ट्रीशीटरों की बैठक ली। चरथावल थाने में सीओ सदर मणिलाल पाटीदार ने कहा कि अपराध से तौबा कर चुके हिस्ट्रीशीटर डरें नहीं, बल्कि समाज की मुख्य धारा से जुड़कर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जीने वाले छह लोगों को चिह्नित कर 16 मार्च को सम्मानित कराया जाएगा। सीओ सदर ने कहा कि पंजीकृत 62 हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस निगरानी करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि थाने से छह लोगों को चिह्नित किया गया है। कहा कि बिना प्रमाणित किए किसी केस में पुराने हिस्ट्रीशीटरों को नहीं फंसाया जाएगा। बैठक में 47 हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे। एसएसआई केसी तोमर, कस्बा प्रभारी विनोद तेवतिया, संजय त्यागी, दधेडू चौकी प्रभारी मनोज कुमार चाहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भोपा में सीओ मोहम्मद रिजवान और थाना प्रभारी विजय सिंह ने उपस्थित 10 हिस्ट्रीशीटरों एवं गांव में तैनात प्रहरियों (चौकीदारों) को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में आपका सहयोग जरूरी है। चौकीदारों से सुरागरसी बढ़ाने को भी कहा गया। इस मौके पर हिस्ट्रीशीटर, प्रहरी सहित थाने का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

अपराध का रास्ता छोड़कर मजदूरी करने की सलाह
पुरकाजी। सीओ सदर ने मंगलवार को थाना प्रांगण में क्षेत्र के पुराने हिस्ट्रीशीटरों की मीटिंग लेकर उन्हें अपराध का रास्ता छोड़कर अपनी खेती-मजदूरी कर अपने परिवार के साथ रहने की सलाह दी। सीओ सदर मणिलाल पाटीदार ने कहा कि अगर क्षेत्र में कोई आपराधिक घटना होती है तो उसकी सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें। पुरानी बातों को भूलकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवारों का पालन-पोषण करें।

पुलिस ने आश्वासन दिया
मोरना। थाना ककरौली के प्रांगण में आयोजित हिस्ट्रीशीटरों से सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान व थाना प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह ने हिस्ट्रीशीट खुलने के कारणों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। थाने में उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए राजनीतिक द्वेष भावना के चलते दूसरे पक्ष द्वारा फर्जी मामलों में फंसाया जाने की बात बताई तथा अकारण पुलिस द्वारा बार-बार परेशान करने का दुखड़ा रोया। सीओ ने जांच पड़ताल के बाद आचरण सही पाए जाने पर रिकॉर्ड समाप्त करने का आश्वासन दिया है।

थाने में हिस्ट्रीशीटरों की समस्याएं सुनीं
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी थाने में सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव और थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों की बैठक ली। मंगलवार को फरियादियों के स्थान पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों के साथ विचार-विमर्श किया। पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीटरों से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की।

एसएसपी अनंतदेव तिवारी और एसपी देहात अजय सहदेव के निर्देश पर सीओ व थानाध्यक्ष ने हिस्ट्रीशीटरों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को सुना। सीओ ने हिस्ट्रीशीटरों से अपराध से तौबा कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की। सीओ ने हिस्ट्रीशीटरों की समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने पर विचार विमर्श भी किया। थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने कहा कि हमें अपनी तकलीफ एक दूसरे से साझा करनी चाहिए, ताकि समय से उसका निराकरण हो सके। वे अपनी बातें पुलिस से बताएं और पुलिस से सहयोग लें।


साथ ही पुलिस का भी सहयोग करें। साथ ही समाज की मुख्य धारा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें। सीओ ने हिस्ट्रीशीटरों को सभी प्रकार के गैरकानूनी कार्यों से तौबा करने की अपील भी की। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत भी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार गैरकानूनी कार्यों में लिप्त पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed