{"_id":"1717be9c2fa4092d2c4c4e1edca7afa3","slug":"lawyers-police-station-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का थाने पर हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। अधिवक्ताओं ने बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर शुक्रवार को थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर वकीलों को शांत किया।
जानसठ के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी अधिवक्ता महेश कुमार से बृहस्पतिवार देर शाम तहसील से जाते समय खतौली व जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। पुलिस ने अधिवक्ता से लूट की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया था।
पुलिस अधिवक्ता से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रही थी। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को अधिवक्ता एकत्र होकर थाने में पहुंचे। उन्होंने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। अधिवक्ताओं के आक्रोश को भांपकर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चतरपाल सिंह, महासचिव नवीन उपाध्याय, प्रमोद तेजियान, महेश कुमार, सावन कुमार, कृष्ण कन्हैया, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।