फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lawyers did not work against SDM's comment

अधिवक्ताओं की ओर से सभी न्यायालयों का बहिष्कार

Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lawyers did not work against SDM's comment
एसडीएम की टिप्पणी के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम
विज्ञापन

जानसठ। अधिवक्ताओं व तहसीलदार विवाद को लेकर एसडीएम द्वारा बुलाई गई समझौता बैठक में एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के साथ तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर दिया। तहसील के न्यायालयों का बहिष्कार को लेकर बार कौंसिल ऑफ इंडिया को पत्र भेजकर अवगत कराया है।

बार संघ के अधिवक्ताओं व तहसीलदार अमित कुमार के बीच पिछले एक माह से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसीलदार द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और कार्यालय से गायब फाइलों को लेकर तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार कर रखा है। मंगलवार को एसडीएम अनुज मलिक द्वारा समझौते के लिए बुलाई गई बैठक में कुछ अधिवक्ताओं पर एसडीएम द्वारा टिप्पणी करने को लेकर अधिवक्ता बैठक छोड़कर चले आए थे। बृहस्पतिवार को बार संघ द्वारा एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर तहसीलदार न्यायालय के साथ साथ तहसील की समस्त न्यायालयों का बहिष्कार कर हड़ताल कर दी है। बार संघ के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग व सचिव ज्ञानचंद सैनी ने बताया कि सर्वसम्मति से तहसीलदार के न्यायालय के बहिष्कार के साथ एसडीएम कोर्ट का भी बृहस्पतिवार को बहिष्कार कर दिया गया। बार संघ द्वारा तहसील के समस्त न्यायालयों का बहिष्कार का एक पत्र बार कौंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश को भेजकर अवगत करा दिया गया है। एसडीएम अनुज मलिक ने बताया कि समझौते के लिए बुलाई गई बैठक में किसी भी अधिवक्ता पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। शीघ्र ही दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। बार संघ की बैठक में अजादार हुसैन जैदी, दीपेश गुप्ता, सोनी गुर्जर, जसवंत कांबोज, अरुण गर्ग, प्रदुमन भेटवाल, जावेद हुमांयु जितेंद्र कुमार, अरविंद, पौदी सिंह कश्यप, जुल्फकार, शशी सैनी, रोशन लाल आदि सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed