फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lawyer and Peshkar's case deepened, filed a complaint

वकील और पेशकार का मामला गहराया, सीओ को तहरीर दी

Sun, 23 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyer and Peshkar's case deepened, filed a complaint
जानसठ। तहसील के न्यायिक तहसीलदार के पेशकार और अधिवक्ता के बीच हुई हाथापाई का मामला गरमा गया है। शनिवार को बार संघ अधिवक्ता सीओ शकील अहमद से मिले। उन्होंने भी पीड़ित अधिवक्ता की ओर से पेशकार और तीन अन्य प्राइवेट कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहसील में शुक्रवार को न्यायिक तहसीलदार की कोर्ट में पेशकार रतनलाल और अधिवक्ता मित्रसेन के बीच फाइल देखने को लेकर हाथापाई हो गई थी। इसके बाद पेशकार ने बार संघ सचिव प्रमोद कुमार शर्मा और अधिवक्ता मित्रसेन पर मारपीट करने और सरकारी फाइलें फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसको लेकर बार संघ अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया था।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में सीओ शकील अहमद से मिले और पूरे प्रकरण के बारे में बताया। सीओ को अधिवक्ता मित्रसेन की ओर से भी पेशकार व अन्य तीन प्राइवेट कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed