फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Law and order tightened, now there are no riots in UP: Shahi

मुजफ्फरनगर - कानून व्यवस्था कड़ी, अब यूपी में दंगे नहीं होते : शाही

Fri, 15 Mar 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Law and order tightened, now there are no riots in UP: Shahi
- भारत को विकसित बनाने को जनता से गांव-गांव जाकर सुझाव मांग रहे
विज्ञापन

- केंद्र एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया
फाटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भाजपा अपने संकल्पों का पूरा करती है। धारा 370 हटाई और राम मंदिर बनवाया। यह दोनो हमारे संकल्प पत्र का हिस्सा थे। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। किसानों का भुगतान किया जा रह है। कानून व्यवस्था अच्छी है, अब प्रदेश में दंगे नहीं होते।
भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में शाही ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में भाजपा ने सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान चलाया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगे गए हैं। यूपी में 160 एलईडी और सुझाव पेटिका हर विधानसभा में जा रही हैं। जनता के सुझाव के बाद ही भाजपा अपना संकल्प पत्र बनाएगी। हम अपने संकल्पों को पूरा करते हैं। अब तक 93 प्रतिशत बातें पूरी की हैं। धारा 370 हटाई है, अयोध्या में राम मंदिर बनवाया ये दोनो हमारें संकल्प पत्र में थे। सीएए को हमने लागू कर दिया है।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2014 से पहले जो हिंदू, बौद्ध, ईसाई, पारसी, सिख शरणार्थी भारत आए उन सबकों भारत की नागरिकता दी जाएगी। सरकार ने सड़कों को जाल बिछाया, उद्योग का माहौल बनाया। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। प्रदेश में अब किसान आंदोलन नहीं करते। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, शरद शर्मा, अचिंत मित्तल, पुरुषोत्तम गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed