फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Launch of sugarcane crushing session of Morna sugar mill

मोरना चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

Mon, 29 Oct 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Launch of sugarcane crushing session of Morna sugar mill
मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
चीनी मिल मोरना का गन्ना पेराई सत्र हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पर गन्ना सट्टे की प्रथम पर्ची पर बैलगाड़ी लाने वाले किसान प्रदीप मोरना व ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लाने वाले किसान किरण सिंह रहमतपुर, धर्मेंद्र अलीपुर को एसडीएम विजय सिंह ने तिलक कर तथा पटका पहनाकर बाल्टी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मिल की ओर से किसानों को गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना प्रांगण में 2018-19 का गन्ना पेराई सत्र शुरु हो गया। एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ राममोहन शर्मा, मिल प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने यज्ञ में आहुति दी। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, देवेंद्र डायरेक्टर संघ, डा. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, रामपाल सहरावत, धर्मपाल राठी, मुमताज चेयरमैन, चंद्रवीर राठी, राहुल चौधरी, अजय चेयरमैन, सुदेश लाला, बाबु खां, अमली, प्रधान प्रकाशवीर, मदनपाल, बहरोज, मेनपाल, बिन्नू, धीरसिंह डायरेक्टर, संजीव कुमार, रजत, यशवीर सिंह, नरेंद्र चौधरी, वेदवीर ठेकेदार, राजीव चेयरमैन, जावेद अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य लेखाकार, विनोद कन्नोजिया, अवधेश सिंह, एसएस सिंह, केएसके सिंह, ऋषिपाल सिंह, सचिव यशपाल ढाका, सचिव संजय कुमार, प्रेम चौहान, श्रीपाल सिंह आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे। मोरना क्षेत्र के किसानों ने मिल संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसाना मिल को गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पाए किसान
 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी करने के बाद भैंसाना चीनी मिल में किसान मात्र 450 क्विंटल ही गन्ने की आपूर्ति ही कर पाए। इस कारण चीनी मिल में पेराई प्रारंभ नहीं हो सकी है। उधर, मोरना चीनी मिल में पूजन हो गया है, लेकिन पेराई एक नवंबर से ही प्रारंभ हो पाएगी। भाकियू चीनी मिलों में पेराई प्रारंभ करने को लेकर जिला प्रशासन पर दबाव बना रही है, इसे लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया गया। दूसरी ओर, किसान चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

भैसाना चीनी मिल ने सोमवार से पेराई शुरू करने की घोषणा की थी, इसके लिए 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट बीते तीन दिनों में जारी किया गया। तमाम दावों के बाद भी चीनी मिल में मात्र 450 क्विंटल गन्ना ही जा सका। गन्ने की आपूर्ति नहीं होने से चीनी मिल में पेराई प्रारंभ नहीं हो पाई। मिल के वीपी राज सिंह चौधरी का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है, लेकिन पेराई तभी शुरू हो पाएगी, जब गन्ने की आपूर्ति होगी।


चीनी मिल की क्षमता 90 हजार क्विंटल प्रतिदिन की है, लेकिन शुुरुआत में कम क्षमता के साथ ही चलाने की तैयारी थी। इसके लिए करीब 50 हजार क्विंटल गन्ना चाहिए, बावजूद इसके भी गन्ना नहीं आ पाया। दूसरी ओर, मोरना चीनी मिल में पूजन का कार्य पूरा कर दिया गया। चीनी मिलों ने सोमवार को भी इंडेंट जारी किया है। मिलों के प्रबंधतंत्र का कहना है कि वह बहुत कम इंडेंट जारी कर रहे है, जिससे किसानों को नुकसान न हो। 72 घंटे में गन्ने की आपूर्ति नहीं होने पर पर्ची निरस्त हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed