फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Large scale illegal black oil recovered from shop

दुकान से बड़े पैमाने पर अवैध काला तेल बरामद

Tue, 09 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Large scale illegal black oil recovered from shop
मुजफ्फरनगर। पूर्ति विभाग की टीम ने शामली बस स्टैंड स्थित दुकान पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से भंडारित किया गया काला तेल बरामद किया है। दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाग जानकीदास निवासी फरमान की शामली बस स्टैंड के पास वेस्ट ऑयल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। वह बाइक मैकेनिक व फेरीवालों से यूज्ड इंजन ऑयल (काला तेल) खरीदकर उसे आगे सप्लाई करता है। सोमवार रात पूर्ति विभाग की टीम ने फरमान की दुकान पर छापा मारा। पूर्ति निरीक्षक एके राणा ने बताया कि उक्त दुकान से चार ड्रम अपमिश्रित काला तेल, 32 खाली ड्रम, तेल नापने के यंत्र, तेल निकालने वाली दो मशीनें और कटा हुआ ड्रम बरामद किया गया। जांच में दुकानदार काला तेल भंडारण व खरीद-फरोख्त से संबंधित किसी तरह का लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इसके चलते आरोपी फरमान के खिलाफ शहर कोतवाली में पूर्ति निरीक्षक एके राणा की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed