फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Large population will be exempted from vaccination

बड़ी आबादी रह जाएगी टीकारण से वंचित

Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Large population will be exempted from vaccination
ऐसे तो बड़ी आबादी रह जाएगी टीकाकरण से वंचित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक साल से कोरोना महामारी से जूझ रहे नागरिकों को अब कोरोना वैक्सीन के रूप में संजीवनी मिल गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। विशेषज्ञों ने शुगर, हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप और गर्भवती महिलाओं को भी टीके नहीं लगवाने की सलाह दी है। ऐसे में भी एक बड़ी आबादी कोरोना वैक्सीन से वंचित रह जाएगी।
कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का महाभियान 16 जनवरी से शुरू हो चुका है। सभी को टीके लगने की उम्मीद है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही। दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों आदि को टीके लगाए जाएंगे। तीसरे चरण में पचास साल से ऊपर के नागरिकों का टीकाकरण करने का सरकार ने निर्णय लिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक बीमार हृदय रोगी, शुगर रोगी, एलर्जी पीड़ित, हाईबीपी वाले, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं अभी टीका न लगवाएं। मौजूदा समय में 50 साल से ऊपर उम्र वाले करीब 60 प्रतिशत नागरिक किसी न किसी बीमारी से पीड़ित रहते हैं। अब ऐसी स्थिति में एक बड़ी आबादी टीकाकरण से वंचित रह जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की संख्या 41704 है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल में दो बार मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेलों का आयोजन किया। जिसमें शुगर के 549 रोगी, एलर्जी के 1222 रोगी, हाईपरटेंशन के 259 रोगियों को चिह्नित किया गया। जिले भर में ऐसे मरीजों की संख्या बहुत बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

बीमार, शुगर-हार्टपेेशेंट, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं का टीकाकरण नहीं कराया जाएगा। वैक्सीनेशन को लेकर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ प्रवीण चोपड़ा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed