फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lakhs of devotees will gather today at the historical Dudhli Mhadi.

Muzaffarnagar News: ऐतिहासिक दूधली म्हाड़ी पर आज जुटेंगे कई लाख श्रद्धालु

Sun, 17 Sep 2023 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees will gather today at the historical Dudhli Mhadi.
चरथावल। दूधली म्हाड़ी पर लगने वाला मेला कई प्रांतों में जिले की शान बढ़ाता है। आज रविवार को अटूट आस्था और विश्वास से लबरेज श्रद्धालु यहां निशान और प्रसाद चढ़ाने पहुंचेंगे। कमेटी एवं ग्राम पंचायत ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। तीन दिवसीय मेले में मुख्य प्रसाद पहले दिन चढ़ता है। दो दिन ग्रामीण मेले का लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन

सामाजिक समरसता की प्रतीक दूधली म्हाड़ी की मान्यता दूरस्थ प्रांतों में है। पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, रिटायर्ड उप निरीक्षक ब्रजपाल सिंह और बुजुर्ग रामपाल सिंह बताते हैं कि हर साल म्हाड़ी पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड एवं प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। गांवों से कई भक्त लेटकर तो कई पैदल प्रसाद चढ़ाने आते हैं। थाने के त्योहार रजिस्टर में पिछले वर्ष साढ़े चार से पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का उल्लेख है। हर घर में मेहमानों की आवभगत करने के लिए तैयारियां चल रही है। मेला प्रांगण में झूले, प्रसाद और खाने पीने की दुकानें लग गई है।
विज्ञापन

- म्हाड़ी की मान्यता का अतीत अनूठा
करीब 600 साल पहले मरुआ आलमगीरपुर का किसान बछेरा लेकर राजस्थान में बागड़ पहुंच गया। संकल्प था कि वह बछेरा जाहरवीर गोगा को ही साैंपेगा। भक्त महीनों तक वहां भूखा प्यासा रहा। तपस्या से प्रसन्न होकर गोगा खुद प्रकट हुए और उन्होंने भक्त से बछेरा ले लिया। बदले में किसान को पांच ईंट इस संकल्प के साथ दी कि इन ईटों को जहां रख दोगे, वहां से उठेगी नहीं, बल्कि वहीं म्हाड़ी बनानी पड़ेगी। म्हाड़ी के पुजारी रामकुमार बताते हैं लौटते वक्त उनके वंशज किसान हुक्का पीने की ललक में गोगा का वचन भूल गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने दूधली में सजी चौपाल पर चादर में बंधी ईंट रख दी। बुजुर्गों के बीच बागड़ की चर्चा छिड़ी और हुक्के के स्वाद में मस्त हो गए। कुछ देर किसान गांव की ओर चलने लगा तो चादर नहीं उठीं, तब वचन याद आने पर म्हाड़ी वहीं बनानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरों में सजेगा मेला
दूधली ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर ने बताया कि पहली बार पूरा मेला 20 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। पंचायत भवन को कंट्रोल रूम बनाया गया है। पांच दिन से 25 सफाई कर्मचारी सफाई में लगे है। म्हाड़ी की सड़क चौड़ी कराई गई है। चार सड़कों का निर्माण हुआ है। म्हाड़ी पर कमेटी के 25 युवक व्यवस्था संभालने में तैनात रहेंगे। दर्शन करने जाने और आने के रास्ते अलग बनाए हैं। गांव में प्रवेश से पहले चारों मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था बाहरी छोर पर की गई है। बेरिकेडिंग की व्यवस्था कराई गई है।

- एसपी सिटी और सीओ से लिया जायजा
चरथावल। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ सदर विनय गौतम ने म्हाड़ी परिसर में थाना प्रभारी ओपी सिंह एवं ग्रामीणों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इंस्पेक्टर राजेश सिंह को मेला प्रभारी बनाया गया है। मेला प्रांगण में एक प्लाटून पीएसी, 20 दरोगा, 50 मुख्य आरक्षी, 50 आरक्षी, 25 महिला आरक्षी एवं आठ यातायात पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। 40 कर्मचारी अतिरिक्त ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed