{"_id":"5c509f45bdec222ee0736e4f","slug":"laddawala-people-opened-protest-against-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के विरोध में लद्दावाला के लोगों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के विरोध में लद्दावाला के लोगों ने खोला मोर्चा
Wed, 30 Jan 2019 12:15 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
लद्दावाला का प्राइमरी स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला लद्दावाला में पिछले एक सप्ताह से गंदगी के चलते अटे पड़े नाले से हो रहे जलभराव और प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित डलावघर पर बिखरे पड़े कूड़े की समस्या को लेकर लद्दावाला और कंबलवाली गली के लोग नगरपालिका प्रशासन से टकराव के मूड में आ गए हैं। शहर के मोहल्ला लद्दावाला में स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल चौराहा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय व सरकारी नलकूप के पास नगरपालिका का कूड़ा डलावघर है।
उक्त डलावघर में बड़ी मात्रा में डाले जाने वाले कूड़े की समस्या झेल रहे मोहल्ला लद्दावाला और कंबलवाली गली के गुस्साए लोगों ने सोमवार शाम से ही डलावघर में कुर्सियां डालकर डेरा डाल दिया है। वार्ड नंबर-36 के सभासद हाजी इरफान और वार्ड-14 के सभासद हनी पाल के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग ठंड के बावजूद रातभर डलावघर में ही जमे रहे और वहां कूड़ा लेकर आने वाले पालिका कर्मचारियों को कूड़ा डालने से रोक दिया। इसके साथ ही लोगों ने डलावघर के भीतर से जिला अस्पताल चौराहे तक जा रहे नाले के ऊपर पड़े सेल्फ को साफ कर वहां से वैकल्पिक मार्ग खोलते हुए यहां अघोषित वन-वे भी बना दिया।
गुस्साए लोगों ने नगरपालिका प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए किसी भी कीमत पर यहां कूड़ा नहीं डलने देने की बात कहते हुए जिला अस्पताल के पास स्थित एक अन्य डलावघर का इस्तेमाल किए जाने की बात कही है। उधर, पालिका के सफाईकर्मी दूसरा डलावघर दूर होने की बात कहते हुए अन्य स्थान पर कूड़ा लेकर जाने में अधिक समय और अतिरिक्त श्रम लगने का दावा करते हुए इससे इंकार कर रहे हैं, जिसे लेकर लोगों व पालिका प्रशासन के बीच टकराव के हालात उत्पन्न हो रहे हैं।
विज्ञापन
नए वैकल्पिक मार्ग से सुलझी जाम की समस्या
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला से जिला अस्पताल तक आने वाले मुख्य मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का काफी अधिक दबाव रहता है, जिससे यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने डलावघर में कूड़ा डलना बंद कर यहां से नाले के ऊपर बने सेल्फ साफ कर जिला अस्पताल तिराहे तक एक नए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कर डाला, जिससे क्षेत्र की जाम की समस्या भी एक झटके में ही सुलझ गई है। यदि प्रशासन चाहे तो लोगों की इस कोशिश को एक सकारात्मक रूप देकर नाले के ऊपर सड़क निर्माण कर इस वैकल्पिक मार्ग को स्थायी रूप भी दे सकता है।
कूड़ा व डलावघर है सबसे बड़ी समस्या
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला में स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े डलावघर में करीब आधे शहर का कूड़ा डाला जाता है। रोजाना टनों कूड़ा डाले जाने के कारण वह बाहर सड़क पर आ जाता है, जिससे क्षेत्र में हर समय भयंकर बदबू रहती है। डलावघर के ठीक नीचे से बड़ा नाला गुजरता है, जो मोहल्ला लद्दावाला से होकर मिमलाना रोड से होते हुए काली नदी में जाकर गिरता है।
डलावघर में अत्यधिक मात्रा में डाला जाने वाला कूड़ा नीचे से गुजरते नाले में भी गिरता है, जिससे उक्त नाला पिछले एक सप्ताह से लद्दावाला के मेन चौराहे के पास चोक हो गया है और नाले का गंदा पानी लद्दावाला की करीब आठ गलियों में भरा हुआ है, जिससे लोगों का जीवन नारकीय हो चुका है। नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र राठी का कहना है कि कूड़ा डलावघर की समस्या का कोई न कोई समाधान निकाल लिया जाएगा। लद्दावाला में चोक हुए नाले को खोलकर जलभराव की समस्या को भी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।