{"_id":"685159aa1928ad60500fea15","slug":"labourers-daughter-won-silver-and-bronze-in-grappling-wrestling-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-148074-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मजदूर की बेटी ने ग्रेपलिंग कुश्ती में जीता रजत और कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मजदूर की बेटी ने ग्रेपलिंग कुश्ती में जीता रजत और कांस्य
विज्ञापन
-महिला पहलवान के लौटने पर नगर में कई स्थानों पर किया गया स्वागत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैंसी निवासी महिला पहलवान तनु मेहरा वाल्मीकि ने कजाकिस्तान में परचम लहराते हुए कांस्य और रजत पदक जीते हैं। महिला पहलवान के लौटने पर नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। ओलंपिक खेल कर देश के लिए स्वर्ण पदक लाने का तनु का सपना है।
कजाकिस्तान में 12 से 15 जून तक खेले गए ग्रेपलिंग वर्ल्ड कप में तनु मेहरा वाल्मीकि ने प्रतिभाग किया। 75 किलोग्राम वर्ग भार में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने निधि दहिया को हराकर रजत पदक जीता। इसी वर्ग भार में कजाकिस्तान की पहलवान को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, बैंकाक, पाकिस्तान, चीन समेत 17 देशों की महिला पहलवानों ने प्रतिभाग किया था।
कजाकिस्तान से लौटने के बाद तनु मेहरा वाल्मीकि का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने महिला पहलवान का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि, सचिन चड्ढा, हाजी वसीम, बंटी गहलौत, कपिल गहलौत, बिट्टू, अलीशान, इरशाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्टेडियम में करती हैं अभ्यास
तनु मेहरा वाल्मीकि ने बताया कि वह श्रीराम कॉलेज में बीपीए एंड स्पोर्ट्स का कोर्स कर रही हैं। वह स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। कोच नरेंद्र पंवार व तरुण वर्मा उनको अभ्यास कराते हैं। अपनी सफलता का श्रेय अपने मजदूर पिता चेतन कुमार, माता बबली देवी, बड़ी बहन दीपा रानी, भाई गौरव कुमार के अलावा अपने कोच को दिया है। बताया कि परिवार के लोगों ने उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नेशनल स्तर पर दो बार जीता है गोल्ड
महिला पहलवान तनु मेहरा वाल्मीकि ने बताया कि 15 वर्ष की आयु में अर्जुन अखाड़ा मुस्ताबाद पचेंडा में कोच सिद्धार्थ और नवीन ने उनको अभ्यास कराया था। इसके बाद तीन वर्ष पूर्व राजस्थान के उदयपुर में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में मेवाड़ की पहलवान मलिका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। विगत माह 11 मई 2025 को शिमला में हुई नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर की पहलवान सिमरन कौर को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। इसके बाद ही उसे कजाकिस्तान में हुई प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला था।