फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer's house collapsed in rain, goods destroyed

Muzaffarnagar News: बारिश में मजदूर का गिरा मकान, सामान हुआ नष्ट

Wed, 21 Jun 2023 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Laborer's house collapsed in rain, goods destroyed
हादसे के वक्त घर से बाहर थे परिजन, मुआवजे की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


भोपा। बारिश के कारण सीकरी गांव में मजदूर का मकान गिर गया। इसमें परिवार का हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे के वक्त परिजन घर से बाहर थे।

बुधवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद गांव सीकरी निवासी मुदस्सीर और उसकी पत्नी शहराना खेतों में मजदूरी कार्य करने के लिए चले गए। मुदस्सिर के बच्चे शबाना, फरमाना, नाजिया, जुनैद, नासिर, मन्नान, शाहनूर सभी घर के बाहर खेल रहे थे। 11 बजे के करीब उसके मकान की छत और दीवार गिर गई। मकान में रखा हजारों रुपये का कीमती सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लेखपाल सुरेश चंद्र को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही। लेखपाल सुरेश चंद ने बताया कि नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आर्थिक मदद के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मारपीट करने का आरोप
भोपा। गांव छछरौली निवासी संतोष ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते है। दो दिन पूर्व की घटना है। उसकी बेटी रूबी को पड़ोस की ही एक महिला और दो युवकों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई कर डाली। कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed