फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer died due to high tension line current

Muzaffarnagar News: हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत

Mon, 12 Aug 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Laborer died due to high tension line current
छपार। छपार में मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से भीगी हुई बल्ली छू गई। करंट प्रवाहित होने से बल्ली उठा रहे मजदूर शादाब (28) की झुलसकर मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

गांव में आशिक अली के मकान का निर्माण चल रहा है। रविवार को बारिश में यहां रखी लकड़ी की बल्लियां भीग गई थी। राजमिस्त्री के साथ मजदूर शादाब (28) काम करने के लिए पहुंचा। इस दौरान एक बल्ली मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। नायब तहसीलदार सदर अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष मोनू प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ मामले की जानकारी ली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत लाइन को मकानों के ऊपर से हटाने का अनुरोध किया गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घंटों की गहमागहमी के बाद मकान मालिक ओर मृतक के परिजनों में समझौता हो गया। परिजन शव को अपने घर ले गए। मृतक के दो छोटी बच्चियां है। परिजनों का रोल रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed