{"_id":"63b5b6f703d5fa3b3a494b8b","slug":"laborer-died-after-falling-from-third-floor-devband-news-mrt6204733163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लिंटर खोलने के दौरान मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लिंटर खोलने के दौरान मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
विज्ञापन
मोहल्ला खानकाह में हुआ हादसा, मृतक करंजाली गांव का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। मोहल्ला खानकाह में तीसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा लिंटर खोलने के दौरान हुआ। दीवार में फंसा सरिया झटके से निकालते समय मजदूर संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
करंजाली गांव निवासी अरविंद कुमार (35) नगर के मोहल्ला खानकाह में बरला निवासी व्यक्ति के मकान में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को वह तीसरे मंजिल पर लिंटर का ढुल्ला खोल रहा था। इस बीच दीवार में फंसा सरिया झटके से निकालने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर आकर गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूर उसे चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक परिवार के अक्षय ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।