फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kutba's team won trophy in volleyball

वॉलीबाल में कुटबा की टीम ने जीती ट्रॉफी

Tue, 12 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kutba's team won trophy in volleyball
शुकतीर्थ में मेले में विजेता वॉलीबाल टीम को पुरस्कृत करते अतिथि। - फोटो : KHATAULI
मोरना। शुकतीर्थ मेले में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में गांव कुटबा की टीम ने छछरौली टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

मेला परिसर में जिला पंचायत की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में सोंटा की टीम ने निरगाजनी को, भोकरहेड़ी ने भेड़ाहेड़ी को, अथाई ने दुधादारी खेड़ी को हराया। प्रथम सेमीफाइनल में कुटबा टीम ने स्टेडियम को 25-22, 25-19 से, दूसरे सेमीफाइनल में छछरौली ने भोकरहेड़ी को 25-21, 25-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कुटबा गांव की टीम ने छछरौली टीम को कांटे के मुकाबले में 25-23, 27-24 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर, अपर मुख्य अधिकारी नूतन तोमर, जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, कमल किशोर शर्मा, जितेंद्र पाल, उदयपाल सिंह, राकेश शर्मा, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन मेें कोच रामपाल सिंह नेे मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed