फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kurdi Case: Warning of dharna if no action is taken in 24 hours

कुरड़ी प्रकरण : पीड़ित परिवार ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर कोतवाली में दी धरने पर बैठने की चेतावनी

Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kurdi Case: Warning of dharna if no action is taken in 24 hours
कुरड़ी मामला : 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

- पीड़ित महिला बोली- न्याय नहीं मिला तो सीएम आवास के बाहर करुंगी आत्मदाह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। कुरड़ी मामले में देवबंद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़ित परिवार ने 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कोतवाली में धरना देने की चेतावनी दी है। कहा है कि न्याय नहीं मिला तो लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने से भी गुरेज नहीं करुंगी।
कुरड़ी गांव की महिला ने बीते दिनों कोतवाली में तहरीर देकर उत्तराखंड पुलिस के सात पुलिसकर्मियों व एक महिला पर उसके घर में घुसकर तोडफ़ोड़ तथा मारपीट करने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला मीडिया के सामने रूबरू हुई।
विज्ञापन

बताया कि 25 नवंबर को उसकी बेटी की शादी थी, लेकिन उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। पुत्री का रिश्ता समाप्त किए जाने के बाद 30 नवंबर को पुलिस ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उनकी बेटियों के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। उसने चेतावनी दी कि देवबंद पुलिस ने उसकी तहरीर पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की तो वह परिवार सहित कोतवाली में धरना देगी। फिर भी न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेंगी। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब नारी शक्ति का सम्मान तो उसकी बेटियों का अपमान क्यों ?
देवबंद। मीडिया के सामने रूबरू हुई पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है। कहा कि जब प्रदेश में मिशन नारी शक्ति के तहत महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है तो ऐसे में उसके परिवार व उसकी बेटियों का अपमान क्यों किया गया।

त्यागी समाज खुलकर पीड़ित परिवार के पक्ष में आया
देवबंद। बृहस्पतिवार को शिक्षक नगर में त्यागी समाज की बैठक में लोगों ने कुरड़ी प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया। त्यागी सभा के अध्यक्ष बीरबल भारद्वाज व अमरीश त्यागी ने कहा मामला पीड़ित परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटी के मान-सम्मान का है। चेतावनी दी यदि देवबंद पुलिस ने महिला की तहरीर पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो त्यागी समाज भी पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली में धरने पर बैठने को मजबूर होगा। इस मौके पर मुकेश त्यागी, नीटू त्यागी, अनुज प्रधान, राकेश त्यागी, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed