{"_id":"f88d9d3d3a439402b75323679e075a23","slug":"kuldeep-sprint-tina-incinerate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में कुलदीप, टीना का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में कुलदीप, टीना का जलवा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स बालक-बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। सौ मीटर फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में अलीगढ़ के कुलदीप और बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीना ने बाजी मारी।
खेल निदेशालय एवं प्रांतीय एथलेटिक्स संघ के समन्वय से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता ने किया। पहले दिन बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में अलीगढ़ के कुलदीप, सहारनपुर के गुरमीत, कानपुर के धर्मेंद्र चौधरी ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर दौड़ में मेरठ के अभिषेक नागर, लखनऊ के शेखर दयाल, मुरादाबाद के विराट यादव, दो हजार मीटर में कानपुर के नीरज यादव, सैफई के नूरहसन एवं रतनेश यादव ने क्रमश: पहले तीन स्थानों पर मुकाम हासिल किया। 100 मीटर बाधा दौड़ में सैफई के हैदर, वाराणसी के सत्यम, लखनऊ के मृत्युंजय ने श्रेष्ठता पाई।
विज्ञापन
ऊंची कूद में सैफई के अजय सागर, मुरादाबाद के हिमांशु, सहारनपुर के विनीत, गोला फेंक में इलाहाबाद के अभिषेक, सहारनपुर के सौरभ तंवर, इलाहाबाद के मोहम्मद आकिस, हैमर थ्रो में इलाहाबाद के फारूक अहमद, मेरठ के मनीष, इलाहाबाद के नावरेज प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
पांच हजार मीटर पैदल चाल में कानपुर के दीपक पटेल प्रथम, सहारनपुर के सन्नी सैनी द्वितीय तथा सैफई के उज्ज्वल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मुरादाबाद की टीना, वाराणसी की दीपू तिवारी तथा फैजाबाद की प्रियंका पांडे ने उम्दा प्रदर्शन किया।
400 मीटर दौड़ में मेरठ की सोमना, मुरादाबाद की मोना, वाराणसी की रिबीपाल, दो हजार मीटर में वाराणसी की अमृता पटेल, मुरादाबाद की उजाला, सहारनपुर की तनुश्री ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। एक हजार मीटर की बाधा दौड़ में मेरठ की दिपांशु चौधरी, सहारनपुर की तान्या रावत, वाराणसी की निधि यादव, ऊंची कूद में कानपुर की सुजाता सिंह, वाराणसी की पूजा यादव, अलीगढ़ की वंदना ने पहले तीन स्थानों पर रहीं।
तश्तरी फेंक में कानपुर की निशा, इलाहाबाद की अंजलि बिन, कानपुर की वंदना सिंह, तीन हजार मीटर पैदल चाल में वाराणसी की सिन्हा यादव, कानपुर की नैनसी यादव, वाराणसी की ममता पाल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। मिड ले रिले में वाराणसी प्रथम, मेरठ दूसरे और सहारनपुर की टीम तृतीय रही।
फीकी रही घरेलू धावकों की चमक
मुजफ्फरनगर। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सूबे के 15 मंडलों के साथ सैफई और लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज के 450 से ज्यादा एथलीट भाग ले रहे हैं।
पहले दिन मुजफ्फरनगर और शामली का कोई एथलीट कमाल नहीं दिखा पाया। बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ जिलों के एथलीट भी पदक से चूक गए। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजाराज, जयवीर सिंह मेरठ, पूनम विश्नोई, रमेशचंद पाल गाजियाबाद ने अतिथियों का बैज लगा कर स्वागत किया।
अजय पाल सिंह, अजय खोखर, विष्णु राजकुमार, सूबेदार रणधीर सिंह, डॉ. समय सिंह, शिवकुमार पंवार, कुशलपाल सिंह आदि मौजूद रहे।