{"_id":"5eda8a458ebc3e907149c9db","slug":"kukra-and-adampur-became-hotspots-sealed-muzaffarnagar-news-mrt4850312100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट बना कूकड़ा और आदमपुर किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट बना कूकड़ा और आदमपुर किया गया सील
विज्ञापन
दाल मंडी के हॉटस्पाट गली में बेरिकैटिगं पार करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हॉटस्पॉट बना कूकड़ा और आदमपुर, सील किया
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। कोरोना संक्रमित महिला पाए जाने के बाद क्षेत्र के गांव आदमपुर को हॉटस्पॉट में तब्दील कर सील कर दिया गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव का सर्वे भी शुरू कर दिया है। उधर, नई मंडी के गांव कूकड़ा में भी युवक को संक्रमित मिलने पर कूकड़ा भी हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर सील किया गया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी महिला रसौली का ऑपरेशन कराने मुजफ्फरनगर गई थी, जहां उसकी जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला के पॉजिटिव निकलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जिसके बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। शुक्रवार को गांव में संक्रमित महिला के मोहल्ले को बल्लियां लगाकर पूरी तरह सील करते हुए एक किमी एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र के ग्रामीणों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमों का गठन कर गांव के सभी 659 घरों में डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस दौरान तीन ग्रामीण बुखार से पीड़ित मिले, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं, संक्रमित महिला के परिवार के 27 सदस्यों के भी सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
कस्बे के व्यापारियों में भी खौफ
शाहपुर। गांव आदमपुर निवासी महिला के कोरोना संक्रमित मिलने से कस्बे के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि गांव आदमपुर के ग्रामीणों का कस्बे में सबसे ज्यादा आवागमन होता है, जो कस्बे से ही सामान की खरीदारी करते हैं। ऐसे में महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद कस्बे में भी इसके संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं, प्रशासन के नए निर्देशों के तहत शुक्रवार दोपहर एक बजे बाजार बंद कराकर पूरे कस्बे को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने खुद भी बाजार को सैनिटाइज किया।