फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Krishi Kendra scientists tested jaggery in modern crusher

कृषि केंद्र वैज्ञानिकोंने गुड का परीक्षण किया

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Krishi Kendra scientists tested jaggery in modern crusher
जानसठ के गांव चितौड़ा के कृषि केंद्र वैज्ञानिको ने गुड बनाने का परीक्षण किया - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर, जानसठ। चितौड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर आधुनिक गुड़ प्रसंस्करण इकाई के आधुनिक कोल्हू में केंद्र के वैज्ञानिकों ने गुड़ बनाकर परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी युक्त गुड़, गुणवत्ता युक्त गुड़, बनाकर किसान कम लागत में दोगुना मुनाफा कैसे कमा सकते हैं।
विज्ञापन

गांव चितौड़ा कृषि वैज्ञानिक केंद्र पर केंद्र के प्रभारी एवं वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीकी युक्त गुड, गुणवत्ता युक्त गुड बनाकर किसान अपनी आमदनी दो दुगनी कर सकते हैं।आधुनिक कोल्हू के माध्यम से एक क्वंटल गन्ने से 65 किलो रस निकाला जा सकता है, जबकि पुराने कोल्हू से मात्र 35 किलो रस प्राप्त होता है। आधुनिक भट्टियाें का प्रयोग कम ऊर्जा और समय में गुणवत्ता युक्त गुड़ विभिन्न प्रकार के सांचों में डाल कर तैयार किया जा सकता है। जिससे पहले तैयार करने में 3 से साढ़े 3 घंटे लगते थे। आमतौर पर गन्ने के रस को उबालने में इसकी सफाई एवं रंग बेहतर करने के लिए अवांछित रसायन मिलाने पड़ते थे।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार का कहना है कि 1000 लीटर गन्ने के रस की गंदगी निकालने के लिए वनस्पति शोधक 2 किलो जंगली भिंडी या फालसा के रस को कढ़ाहा में डालना चाहिए। डॉक्टर संजय का कहना है कि गुड़ की गुणवत्ता एवं स्वाद को बढ़ाने के लिए सौंठ, बदाम व मूंगफली, तेल, अलसी, हल्दी अजवाइन एवं आंवला जैसी चीजें मिलाकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह कर्मचारी व किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed