फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kranti Shiv Sena to edge Hindutva agenda

हिंदुत्व के एजेंडे को धार देगी क्रांति शिवसेना

Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kranti Shiv Sena to edge Hindutva agenda
प्रकाश चौक पर पत्रकारवार्ता करते क्रांति शिव सेना के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदुत्व के एजेंडे को धार देगी क्रांति शिवसेना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने अपने साथियों सहित शिवसेना छोड़ क्रांति शिवसेना का गठन कर लिया है। शर्मा का कहना है कि हिंदुत्व का एजेंडा छोड़ देने के कारण सभी साथियों ने यह फैसला लिया है।

प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में ललित मोहन शर्मा ने कहा कि वह 27 वर्षों तक शिवसेना में रहे। बाला साहब ठाकरे जिस विचार धारा को लेकर चले थे, शिवसेना उससे भटक गई है। हिंदुत्व की विचारधारा को जिंदा रखने के लिए हम लोगों ने क्रांति शिवसेना का गठन कर लिया है। उद्धव समर्थित शिवसेना ने सत्ता के लिए बाला साहब के हिंदूवादी विचारों को तिलांजलि दे दी है। महाराष्ट्र के शिवसैनिकों की नजर में उत्तर भारतीय शिवसैनिकों का कोई सम्मान नहीं रह गया है। इसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि प्रखर हिंदुत्व को जीवित रखने और क्षेत्रीय मुद्दों पर जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए क्रांति शिवसेना गठित की गई है। हम लोग सीएए और एनआरसी का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से ललित मोहन शर्मा को क्रांति शिवसेना का अध्यक्ष चुन लिया गया है। युवा सेना प्रमुख योगेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला महासचिव शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, आनंद प्रकाश गोयल, राजेश कश्यप, वैभव, राजेश शर्मा, लोकेश सैनी, ओंकार पंडित, चमनलाल कुक्की, आलोक अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आशीष मिश्रा, गौरव गर्ग, अखिलेश पुरी, जोनी पंडित, राजन वर्मा, ललित रूहेला, सुरेश पेंटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed