फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kranti Sena workers demonstrated

क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kranti Sena workers demonstrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। क्रांतिसेना के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौपा।
क्रांतिसेना के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता खतौली चौपले पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस निकालते हुए तहसील में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम जीत सिंह राय को प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्री मांग पत्र दिया। इसमें कहा की आठ वर्ष के भाजपा शासन काल में महंगाई चरम पर है। खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का कार्य किया हैं। बेराजगारी बढ़ती जा रही है। सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार को भी सरकार की विफलता बताया। केंद्र सरकार से ज्ञापन की सभी मांगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रजपाल बोपड़ा, मोहनलाल मोनी, राजेंद्र तायल, नीरज सैनी, सोनू कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, सोहनपाल, जगपाल, राजसिंह, सोहनलाल, मनीष पाल, अभिषेक, अनुज, श्यामकुमार, राजपाल, जोनी, अंकुर, सौरभ, जयप्रकाश, अंकित शर्मा, बिजेंद्र सिंह, दीपक कुमार, राकेश कुमार, अंकित, प्रेमकुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed