फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kranti Sena loudly demands construction of Sanatan Board

Muzaffarnagar News: सनातन बोर्ड निर्माण की मांग को क्रांति सेना ने भरी हुंकार

Mon, 23 Dec 2024 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kranti Sena loudly demands construction of Sanatan Board

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने रविवार दोपहर टाउन हाल में जनसभा की, जिसके बाद नगर में आक्रोश रैली निकाली गई। जनसभा में वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर किए जा रहे अत्याचार, बढ़ती मुस्लिम आबादी पर अंकुश लगाने व हिन्दू बेरोजगार युवकों को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के साथ ही वक्फ बोर्ड को भंग कर सनातन बोर्ड निर्माण को लेकर हुंकार भरी।

जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में सरकार, बांग्लादेशी सेना और पुलिस प्रशासन कट्टरपंथियों को संरक्षण दे रही है। इन अत्याचारों को लेकर भारत सरकार मौन धारण किए हुए है। भारत सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा करनी चाहिए। भारत में रह रहे करोड़ों बांग्लादेशी कट्टरपंथी मुसलमानों को तत्काल निकाला जाना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव संजीव शंकर महाराज ने कहा कि क्रांति सेना पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक संगठन हैं। उनका संगठन मांग करता है कि जिस प्रकार हिंदू जनसंख्या नियंत्रण को लागू किया जा रहा हैं उसी प्रकार मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण भी लागू हो। मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने सभी हिंदुओं से संगठित होने की अपील की। इसके बाद टाउन हाल से आक्रोश रैली निकाली गई जो अंसारी रोड से होकर शिव चौक पहुंची। वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संचालन मंडल अध्यक्ष ने किया।
विज्ञापन

-------
यह लोग रहे मौजूद
आनंद प्रकाश गोयल, योगी अनिल नाथ, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, पूनम चौधरी, अंजू त्यागी, संतोष देवी, अलका शर्मा, मधु तायल, मानसी चौधरी आदि सैंकड़ाें महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
यह उठाई मांगें
- बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार को तत्काल रोका जाए।
- भारत में घुसे करोड़ों कट्टरपंथी मुसलमानों को तत्काल देश से बाहर निकाला जाए।
- विस्फोटक रूप से बढ़ रही मुस्लिम आबादी की रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए जाए।
- शिक्षित हिंदू बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो, या 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

- विवाद का कारण बने वक्फ बोर्ड को भंग कर सनातन हिंदू बोर्ड की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed