फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kranti Sena burnt effigy of municipal administration

क्रांति सेना ने प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन का पुतला जलाया

Sun, 10 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kranti Sena burnt effigy of municipal administration
मिमलाना रोड पर पालिका चेयरपर्सन का पूतला फूंकते क्रांति सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
क्रांति सेना ने पालिका प्रशासन का पुतला जलाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल पर मिमलाना रोड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन का पुतला दहन भी किया।
गणेश चौक पर क्रांति सेना के नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर गणेश पुरी निवासी अखिलेश पुरी ने आरोप लगाया कि तीन- तीन योजनाओं के बीत जाने पर भी मिमलाना रोड के मुख्य नाले का कोई निस्तारण नहीं किया गया। बरसात के मौसम में लोगों के घरों में यहां गंदा पानी भर जाता है और क्षेत्र तालाब का रूप धारण कर लेता है। इसके अलावा क्षेत्र की पांच-छह गलियों में पिछले दस-पंद्रह सालों से खड़ंजे और नालियों का निर्माण नहीं किया गया। पालिका प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद किसी भी समस्या का कोई हल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

क्रांति सेना नगर सचिव बाबूराम ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया तो पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ पालिका अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी करेंगे। आशीष मिश्रा, बसंत कश्यप, जॉनी पंडित, रविंद्र सैनी, मोनू खटीक, सुनील सैनी, अनुज सक्सेना, शिव कुमार चौधरी, संजय कुमार, राजेश उर्फ काका, शिवकुमार, शंकर कुमार, अंकित कुमार, मोहन कुमार, सोनू कुमार, प्रिंस कुमार, राजू खटीक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed