फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Knife assaulted alone woman at home, injured

घर में अकेली महिला पर चाकू से हमला, घायल

Wed, 04 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Knife assaulted alone woman at home, injured
ऋण दिलवाने के नाम पर हुई कहासुनी में चाकू लगने से घायल हुई महिला - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। ऋण के पैसे के लेनदेन को लेकर दो भाइयों ने घर में घुसकर अकेली महिला पर चाकू से हमला किया। इसमें वह घायल हो गई। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देखकर हमलावर भाग गए। बाद में पुुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी जाहिद की पत्नी शबाना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह एक प्राइवेट बैंक से लोगों को उनके रोजगार को बढ़ाने के लिए ऋण दिलाने का काम करती है। शबाना के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे पति काम पर गया था वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले के दो सगे भाई उसके घर में घुस गए तथा उसके साथ गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने हाथों में लिए चाकू से उस पर जानलेवा हमला किया। हमले को रोकने के कोशिश में चाकू उसके हाथ पर लग गया। इसमें वह लहूलुहान हो गई। शबाना के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में जानकारी होने पर घर पहुंचा पति मोहल्ला वासियों के साथ घायल पत्नी को लेकर पुलिस के पास पहुंचा। वहां से पुलिस ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, देर शाम तक दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed