फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kishore making video dies after being hit by DJ Kawand

Muzaffarnagar News: वीडियो बना रहे किशोर की डीजे कांवड़ की चपेट में आने से मौत

Tue, 11 Jul 2023 04:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Kishore making video dies after being hit by DJ Kawand
- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार में हुआ हादसा, परिवार में गम का माहौल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे पर सोमवार की रात वीडियो बनाते हुए किशोर डीजे कांवड़ की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से गम का माहौल है।

दिल्ली-देहरादून हाईवे, पानीपत-खटीमा राजमार्ग, बड़ौत मार्ग, कांवड़ गंगनहर पटरी समेत अन्य मार्गों से कांवडिए गुजर रहे हैं। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए दिन-रात लोगों की भीड़ लग रही है। झांकियां देखने के लिए कांवड़ मार्गों पर देर रात तक ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


छपार निवासी मजदूर पदम सिंह का बेटा अश्वनी (16) सोमवार की रात दून हाईवे पर अपने मोबाइल से कांवड़ की वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वह डीजे कांवड़ की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। गमगीन माहौल में अश्वनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed