फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kishore expressed threat to his life from step mother

Muzaffarnagar News: सौतेली मां से किशोर ने जताया जान का खतरा, तहरीर दी, एसओ बने अनजान

Tue, 06 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kishore expressed threat to his life from step mother
ककरौली। गांव ककरौली निवासी किशोर पवित्र ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पहले बीमारी के चलते उसकी माता का निधन हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती है। आरोप लगाया कि रात तीन बजे वह अपने बिस्तर पर सोया हुआ था। तब आहट होने पर उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि सौतेली मां उसको जान से मारने की नीयत से हाथ में चाकू लिए उसकी तरफ बढ़ रही है। इस पर उसकी चीख निकल गई। शोर शराबा होने पर वह भाग गई। पवित्र ने अपनी सौतेली मां से जान को खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी जितेेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed