फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Swabhiman Association Muzaffarnagar

तीनों कृषि कानून किसान हितेषी: अमरीश

Sat, 20 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kisan Swabhiman Association Muzaffarnagar
चरथावल थाने पहुंचे कृषि कानूनों के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। किसान स्वाभिमान एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बिरालसी गांव में हुई, जिसमें मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को किसान हित में बताया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में एसोसिएशन संरक्षक डा. योगेंद्र सिंह एवं किसान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमरीश राणा ने कहा कि एमएसपी पर सरकार बार-बार कह रही है कि यह व्यवस्था बनी रहेगी। सरकार द्वारा लिखित कानून बनाया जाता है तो छोटे व्यापारी फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीद पाएंगे व छोटे किसानों व मजदूरों की रोजमर्रा की दैनिक जरूरतों पर असर पड़ेगा। हरियाणा, पंजाब व अन्य प्रदेशों में कांट्रेक्ट फार्मिंग पहले से ही चली आ रही है, जो लिखित में नही थी। किसानों व कांट्रेक्टर में विवाद हो जाता था। विवाद की स्थिति पैदा न हो इसलिए कानून की आवश्यकता पड़ी। इन कानूनों के लागू होने के बाद आढ़ती किसान का शोषण नहीं कर पाएंगे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमरीश राणा ने कहा कि आम किसान अपने खेतों में काम कर रहा है। वीरेंद्र वर्मा, रामकुमार, बबली राणा, श्यामबीर सिंह, अजय राणा, महकसिंह, रामबीर, सतीश कुमार, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में निकाली बाइक रैली
चरथावल। भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने कई गांवों में बाइक रैली निकालकर कृषि कानूनों का विरोध किया।
भाकियू युवा ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में महाबलीपुर, कुल्हेड़ी, बिरालसी, न्यामू, अकबरगढ़, चौकड़ा, घिस्सुखेड़ा, कुटेसरा आदि गांवों में जागरूक रैली निकाली। बाइकों पर युवाओं ने कृषि कानूनों के बारे में बताया। बाद में चरथावल थाने पहुंचकर एक ज्ञापन एसएचओ को सौंपा। किसानों ने काले कानूनों की वापसी, यूरिया, डीजल और के दाम घटाने, गन्ने का दाम 450 रुपये क्विंटल, एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली रेट कम करने और गन्ना आपूर्ति के 14 दिन बाद भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग की गई। मौके पर संजय त्यागी, महागलीपुर, कुलदीप त्यागी न्यामू, चंद्रपाल राणा, मोहन पुंडीर, प्रशांत, बिट्टू, संजू, महकार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed