फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Movement Update: A farmer of Muzaffarnagar have a heart attack during protest at Delhi Border

दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 12 Jan 2021 01:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jan 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Kisan Movement Update: A farmer of Muzaffarnagar have a heart attack during protest at Delhi Border
किसान आंदोलन - फोटो : ANI

भारतीय किसान यूनियन द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर गाजीपुर में चल रहे धरना-प्रदर्शन में एक किसान की हालत बिगड़ गई। किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी 65 वर्षीय किसान नसीम भारतीय किसान यूनियन के धरने में शामिल था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बताया कि उसे दिल का दौरा पड़ा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर कौशाम्बी मौके पर पहुंचे और किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि किसान को दिल का दौरा पड़ा है। अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उधर, भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसान नसीम की हालत सही है। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक का मेरठ से बड़ा कनेक्शन, खुफिया विभाग सतर्क, जल्द खुलेंगे गहरे राज

वहीं इससे पहले बागपत जिले के भगवानपुर नांगल गांव के किसान गलतान सिंह (57) की धरना प्रदर्शन में मौत हो गई थी। गलतान सिंह को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद भाकियू नेता किसान को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। किसान परिवार के साथ धरने पर बैठा था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed