फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: किसान महापंचायत का बड़ा असर, दिनभर पुलिस पहरे में रहे केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेताओं के घर, देखें तस्वीरें

Sun, 05 Sep 2021 09:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Sep 2021 09:32 PM IST
सार

मजफ्फरनगर में रविवार को किसान महापंचायत का बड़ा असर देखने को मिला। यहां दिनभर केंद्रीय व प्रदेश राज्यमंत्री समेत भाजपा नेता का घर पुलिस के पहरे में रहा। पंचायत खत्म होने से कुछ समय पहले ही संजीव बालियान अपने आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Police force was deployed at the house of Minister Sanjeev Balyan and BJP leaders in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास और भाजपा कार्यालय पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के जीआईसी ग्राउंड में किसान महापंचायत को लेकर ऐहतियातन केंद्रीय व प्रदेश राज्यमंत्री के आवासों के साथ ही भाजपा कार्यालय पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही पुलिस बल तीनों स्थलों पर तैनात कर दिया गया था।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर रविवार को उनके भाई विवेक बालियान और कुछ समर्थक ही मौजूद रहे। ऐहतियातन एटूजेड कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ही पुलिस बल तैनात किया गया था। महापंचायत खत्म होने से कुछ देर पहले ही डॉ. बालियान अपने आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के साथ ही समर्थकों से भी वार्ता की।

Kisan Mahapanchayat: Police force was deployed at the house of Minister Sanjeev Balyan and BJP leaders in Muzaffarnagar
भाजपा नेता के आवास पर पुलिस तैनात - फोटो : amar ujala

उधर, शहर के मोहल्ला गांधीनगर में राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर भी पुलिस का पहरा रहा। यहां आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Kisan Mahapanchayat: Police force was deployed at the house of Minister Sanjeev Balyan and BJP leaders in Muzaffarnagar
पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

राज्यमंत्री रविवार सुबह से अपने आवास में ही मौजूद रहे, जबकि कार्यकर्ताओं महापंचायत के चलते उनके आवास पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Police force was deployed at the house of Minister Sanjeev Balyan and BJP leaders in Muzaffarnagar
भाजपा कार्यालय पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा, गांधीनगर में ही स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भी ऐहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Police force was deployed at the house of Minister Sanjeev Balyan and BJP leaders in Muzaffarnagar
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala
वहीं पार्टी कार्यालय पर रविवार दोपहर तक न तो कोई पदाधिकारी पहुंचे और न ही कार्यकर्ता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed