{"_id":"6127684c8ebc3e7c29220e80","slug":"kisan-andolan-there-will-be-mahapanchayat-of-farmers-in-the-grounds-of-government-inter-college-in-muzaffarnagar-and-preparations-have-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत: फिर तेज होगी किसान आंदोलन की धार, पांच सितंबर को जुटेंगे कई राज्यों के किसान, अफसरों ने किया मैदान का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत: फिर तेज होगी किसान आंदोलन की धार, पांच सितंबर को जुटेंगे कई राज्यों के किसान, अफसरों ने किया मैदान का निरीक्षण
Thu, 26 Aug 2021 03:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:39 PM IST
सार
महापंचायत का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ जीआईसी मैदान का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था बनाने के लिए रूपरेखा पर विचार किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
किसान आंदोलन के तहत तीन कृषि कानूनों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पांच सितंबर की किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
महापंचायत का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ जीआईसी मैदान का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था बनाने के लिए रूपरेखा पर विचार किया।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भाकियू के मीडिया प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज, जीआईसी मैदान और महावीर चौक आदि का निरीक्षण करते हुए महापंचायत की तैयारियों को लेकर चर्चा की। अफसरों ने पार्किंग, आवागमन और मैदान पर एंट्री और मंच व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि इस महापंचायत की तैयारियों के लिए भाकियू के वालिंटियरों को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत के लिए अफसरों के साथ रूट प्लान और पार्किंग स्थल चयन के लिए चर्चा की गई। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी उम्मेद सिंह यादव, चरण सिंह टिकैत, अनुज बालियान, सर्वेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।