फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Andolan: BKU farmers forms tractor chain on the highway, police alert

BKU Tractor March: किसानों ने कब्जाया हाईवे, बाईं लेन पर बनाई ट्रैक्टर चेन, रामपुर तिराहा पहुंचे राकेश टिकैत

Mon, 26 Feb 2024 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

Kisan Andolan: भाकियू कार्यकर्ता आज किसान आंदोलन के समर्थन में हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर विरोध जता रहे हैं। ट्रैक्टरों को लेकर हाईवे की बाईं लेन को जाम कर दिया गया। ऐसा कर किसान आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है और सरकार से अपना हक मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Kisan Andolan: BKU farmers forms tractor chain on the highway, police alert
राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी जुटे हैं।

विज्ञापन


मेरठ में आज 11:30 बजे भारतीय किसान यूनियन हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गई। एनएच 58, मोहद्दीनपुर, सकौती, कैलाशी अस्पताल, एनएच 58 पर पड़ने वाले गांव के किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर पहुंचे और विरोध जताया। हाईवे की बाईं लेन पांच घंटे तक पूरी तरह भाकियू के कब्जे में है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बनाई है। हाईवे पर ट्रैक्टरों की दूर तक लाइन लगी हुई है, जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

बता दें कि ट्रैक्टर श्रंखला बनाए जाने वाले हाईवे से एक नहीं दर्जन भर गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। वहीं उत्तराखंड से भी हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है। इन वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी हो सकती है। 

इस समस्या को देखते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने हाईवे पर पड़ने वाले थाना पुरकाजी, छपार, नई मंडी, मंसूरपुर व खतौली के थाना प्रभारियों को सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट किया है।  पुलिस अधिकारी भी सुबह से ही हाईवे का भ्रमण कर रहे हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।

Kisan Andolan: BKU farmers forms tractor chain on the highway, police alert
शामली में भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
शामली में किसानों ने ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाकर जताया विरोध
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कैराना में पानीपत खटीमा, थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर , कांधला में  दिल्ली शामली हाइवे, हरड़ में किसानों ने हाइवे किनारे ट्रैक्टरों को दिल्ली की तरफ मुंह कर खड़ा कर विरोध जताया।

 

किसानों ने एसएसपी कानून समेत विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक ने कहा कि किसानों की मांगे पूरी नहीं की गई तो किसान दिल्ली कूच करने में भी पीछे नहीं रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।

 

बिजनौर में कई स्थानों पर निकाला गया ट्रैक्टर मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय निर्देश पर सोमवार को जिले के किसानों ने जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोनू चौधरी के नेतृव में सभी ब्लॉक पर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। आंदोलित किसानों ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा सरकार किसानों का उत्पीड़न बंद करें और उनकी जायज मांगों को पूरा करें। 

ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के  मंडावर बिजनौर रोड मंडावर, कोतवाली रोड पर पीली चौकी, चंदक बिजनौर रोड चंदक, ब्लॉक हल्दौर में बिजनौर नूरपुर रोड पावटी, बिजनौर हल्दौर रोड अगरी, ब्लॉक जलीलपुर में चांदपुर गजरौला रोड बागड़पुर, चांदपुर हस्तिनापुर रोड जलीलपुर, ब्लॉक नूरपुर में नूरपुर बिजनौर रोड ब्लॉक के समीप नूरपुर, ब्लॉक स्योहारा में स्योहारा नूरपुर रोड बुढ़नपुर आधे स्थान पर ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed