{"_id":"61ad080349e56d492a6bffff","slug":"kidnapped-child-freed-three-kidnappers-arrested-muzaffarnagar-news-mrt567754850","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के लिए अपह्रत बालक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती के लिए अपह्रत बालक बरामद
विज्ञापन
अपह्त बालक को मुक्त कराया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
छपार (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर 15 दिन पहले छपार से अपह्त किए गए बालक शाहबान को मुक्त करा लिया है। बालक के मौसेरे भाई ने अपने दो साथियों की मदद से फिरौती के लिए बालक का अपहरण किया था।
सीओ सदर कृष्ण विश्नोई ने रविवार को थाना छपार पर खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि गत 20 नवम्बर को छपार निवासी शाहबान (12) पुत्र सत्तार का अपहरण कर लिया था। इस घटना में उसकी मौसी का बेटा शादिक निवासी मोहल्ला खालसा पट्टी, गांव सुजडू, इसी मोहल्ले का शहजाद और अब्दुल रहमान निवासी गंदौर हजूर नगर शाहपुर को गांव खोजा नंगला- रेत्ता नंगला के रास्ते पर स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया है। सादिक बालक को नुमाइश दिखाने के बहाने ले गया था। इसके बाद 60 लाख की फिरौती मांगी थी। उन्होंने बताया कि बालक के पिता सत्तार सउदी अरब में नौकरी करते हैं। वह शनिवार वहां से आए और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे में ही बालक को बरामद कर लिया है। अब्दुल रहमान शातिर क़िस्म का अपराधी है। उस पर हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। एक में सजा भी हो चुकी है।