फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapped and murdered

अपहरण कर हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने का आरोप

Mon, 27 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and murdered
अपहरण कर हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने का आरोप
विज्ञापन

ककरौली। खेड़ी फिरोजाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुत्र का अपहरण कर हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी मोहम्मद नबी ने सोमवार को तहरीर में बताया कि बीते 22 जुलाई को उसके बेटे मुनीर की गांव निवासी रईसुल पुत्र आलिम के साथ बच्चों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसमें रईसुल ने युवक मुनीर का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसका बेटा मुनीर शनिवार की शाम को अपने खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। रास्ते में शहजाद के मकान के पास पहुंचते ही वहां रईसुल, शहजाद, शाकिर उर्फ सोनू व गुलशनव्वर अपने हाथों में तमंचा व लाठी-डंडे सरिया लेकर वहां आ गए और मुनीर की छाती में तमंचा लगाकर आरोपी उसे खींचकर अपने मकान में ले गए। जहां पर इन लोगों ने लाठी-डंडों व सरिये से मारपीट करते हुए मुनीर के हाथ व पैर की हड्डी तोड़ दी। मोहम्मद नबी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल करने के बाद चारों लोग मुनीर का अपहरण कर एक बोरे में बंद करके उसे जान से मारने की नीयत से जंगल में ले जा रहे थे। रास्ते में मुनीर के शोर मचाने पर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। घायल मुनीर को लेकर परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भोपा चिकित्सालय भिजवाया, वहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस में जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed