{"_id":"5df3e7838ebc3e881f4dbcea","slug":"kidnapped-and-gang-raped-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt458621910","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे एक गांव में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो दिन पूर्व पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी, जहां से वह लापता हो गई। तलाश करने पर पता चला कि गांव का ही सलमान अपने साथी हरिद्वार जनपद के गांव हरजौली निवासी परवेज के साथ किशोरी का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने किशोरी को शहर के अस्पताल तिराहे से बरामद कर लिया। जबकि पुलिस को देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। शुक्रवार शाम को ही दोनों आरोपियों को पुलिस ने मीनाक्षी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। इसके साथ ही पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। बयानों में किशोरी ने दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण के साथ ही दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।