फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khubbapur incident: Student beaten for not reciting table of five... Teacher got a shock from the court

थप्पड़ कांड : पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर छात्र को पिटवाया... शिक्षिका को कोर्ट से लगा झटका

Wed, 16 Oct 2024 06:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Oct 2024 06:30 PM IST
सार

शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है।

विज्ञापन
Khubbapur incident: Student beaten for not reciting table of five... Teacher got a shock from the court
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर थप्पड़ कांड में आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया गया है। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की पीठासीन अधिकारी अलका भारती ने सुनवाई की। बचाव पक्ष ने अदालत में तर्क दिया था कि मंसूरपुर पुलिस शिक्षिका की गिरफ्तारी कर उसकी छवि धूमिल करना चाहती है।
विज्ञापन

24 अगस्त 2023 को हुए प्रकरण की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। बचाव पक्ष की ओर से स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। शिक्षिका की ओर से कहा गया कि मामले को रंग देने की नियत से मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना से आहत होने के बाद स्कूल भी बंद कर दिया है। दिव्यांग होने की बात कहते हुए गिरफ्तारी की आशंका जताई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से तर्क दिया गया कि पीड़ित की धार्मिक भावनाएं और धार्मिक विश्वास को विद्वेषत: अपमानित किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
 
विज्ञापन

ये है मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में 24 अगस्त 2023 को शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। आरोपी शिक्षिका पर 26 अगस्त को एनसीआर दर्ज हुई। छह सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed