फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli Total Solution Day

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सूनी जनसमस्या

Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Khatauli Total Solution Day
खतौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनतीं डीएम, एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम ने लापरवाही पर अधिकारियों की क्लास ली
विज्ञापन

खतौली। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के साथ एसएसपी ने पहुंचकर जनता की समस्या सुनीं। लेखपाल, कानूनगो सहित रतनपुरी पुलिस पर आरोपियों से साज कर जमीन कब्जा कराने का आरोप एक व्यक्ति ने लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया। इस पर डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें आई। फरियादियों को मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया गया। शिकायतों में भूमि विवाद, डोल विवाद, नाली विवाद, बिजली, पुलिस संबंधित मामले आए। संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक सिंह ने दिए। मोहल्ला मिठठूलाल निवासी जमील अंसारी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने एक जमीन रतनपुरी में ले रखी है। उसकी जमीन सहित रास्ते का फर्जी बैनामा कर दिया गया। आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल, कानूनगो सहित रतनपुरी पुलिस आरोपियों के पक्ष में काम कर रही है। उसकी जमीन पर कब्जा कराना चाहती है। पीड़ित ने बताया कि गत दिवस उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से चिनाई लगवाई गई। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद वहां पर काम को रुकवाया गया। पीड़ित के शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने अपने अधीनस्थों को आड़े हाथ लेते हुए मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed