{"_id":"6009c8088ebc3e33fd29025b","slug":"khatauli-stamp-theft-case-muzaffarnagar-news-mrt5216841164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाम्प चोरी के मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाम्प चोरी के मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन
स्टांप चोरी के मामले में सीएम पोर्टल पर की शिकायत
खतौली। आबादी की भूमि को खेती में दर्शाकर बैनामा कराने के बाद उसका दाखिल खारिज कराकर स्टांप चोरी करने की शिकायत एक समाजसेवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। एडीएम वित्त द्वारा जारी पत्र के बाद शिकायतकर्ता ने उनके समक्ष सारे साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।
कस्बे के मोहल्ला मिठठूलाल निवासी शिकायतकर्ता समाजसेवी जमील अंसारी ने एक मामले में स्टांप शुल्क चोरी किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित डीएम, एडीएम वित्त को भेजी है, जिसकी जांच एडीएम वित्त के यहां चल रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार रतनपुरी में एक खसरा पर आबादी बसी है, जबकि इस भूमि को गत वर्ष खेती की भूमि में दर्शाते हुए बैनामा कराते हुए स्टांप शुल्क की चोरी की गई है। रजिस्ट्रार द्वारा इस मामले की जांच नहीं कराई गई। उधर, तहसीलदार ने इस बैनामा का दाखिल खारिज कृषि भूमि में ही कर दिया। उनकी शिकायत के बाद मामला एडीएम वित्त के यहां पहुंचा। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए 13 जनवरी को बुलाया था, जिसमें शिकायतकर्ता को साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया था। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में साक्ष्य एडीएम वित्त को उपलब्ध करा दिए। उधर, रजिस्ट्रार सुनील सक्सेना का कहना है कि इस प्रकार के मामले की शिकायत आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है।