फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli's RLD MLA Madan Bhaiya took oath

Muzaffarnagar News: खतौली के रालोद विधायक मदन भैया ने ली शपथ

Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Khatauli's RLD MLA Madan Bhaiya took oath
खतौली के नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया को शपथ दिलाते विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उप चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहुंचे विधानसभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले रालोद विधायक मदन भैया को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए कार्य करते रहेंगे।
बुधवार को अध्यक्ष सतीश महाना ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में शपथ दिलाई और संविधान एवं विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की प्रति भी भेंट की गई। विधायक ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे। इस दौरान मीरापुर विधायक चंदन चौहान, विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद हुआ चुनाव
कवाल कांड के बाद 29 अगस्त 2013 को कवाल गांव में दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए थे। हिंसा और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने तब पूर्व प्रधान के पति विक्रम सैनी समेत 28 लोगों के खिलाफ सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। विधायक समेत 12 आरोपियों को धमकी देने के मामले में दो साल की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। धारा 148 में दो साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया था। इस प्रकरण में विधायक सैनी की सदस्यता जाने के बाद उप चुनाव हुआ। भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को प्रत्याशी बनाया था, जबकि रालोद गठबंधन ने मदन भैया को मैदान में उतारा था। चुनाव में मदन भैया की जीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed