फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli police arrested a crook in an encounter

खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश दबोचा

Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Khatauli police arrested a crook in an encounter
खतौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश दबोचा
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश शौकत को दबोच लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश शातिर लुटेरा है, जिस पर करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर पमनावली चौकी पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर आते हुए दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। बदमाश जावन काटे की ओर भागे। पुलिस ने बदमाशों को जावन कांटे से जसौला जाने वाले मार्ग पर घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शौकत, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर खतौली बताया है। बदमाश पर मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर जनपदों के थानों में लूट, चेन स्नेचिंग आदि के लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर के मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके फरार हुए साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed