{"_id":"602d61ce8ebc3e1cbb4214c3","slug":"khatauli-mourns-the-death-of-two-children-muzaffarnagar-news-mrt5258753128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में किया मृतक बच्चों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में किया मृतक बच्चों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
दो बच्चों की मौत पर खतौली में शोक
खतौली। तीर्थ कालोनी निवासी बिजली कर्मचारी के दो बेटों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दोनों के शव जब घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों की मां बेहोश हो गई। पूरी कालोनी में चूल्हा नहीं जला। सभी की आंखें नम थी। गमगीन माहौल में दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
संधावली चौराहे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार केंटर ने बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया था। तीनों युवक सहावली में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। जिनमें से खतौली के तीर्थकालोनी निवासी बिजली कर्मचारी लोकेश के दो बेटों आर्यन तथा प्रियांशु की मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शवों को घर लाया गया, तो उनके शवों को देखकर मोहल्लेवासियों की आंखें नम हो गईं। मृतक बच्चों के परिजनों सहित रिश्तेदारों, परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक बच्चों की मां बार-बार बेसुध हो रही थी। मृतक युवकों का छोटा भाई आठ वर्षीय वासु अपने भाईयों को बार-बार पुकार रहा था। गमगीन माहौल में आर्यन व प्रियांशु का अंतिम संस्कार किया गया।