फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli chairman Shahnawaz's problems started increasing

Muzaffarnagar News: खतौली चेयरमैन शाहनवाज की बढ़ने लगीं मुश्किलें

Fri, 16 Jun 2023 05:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Khatauli chairman Shahnawaz's problems started increasing
अब निर्दलीय चुनाव लड़े कृष्णपाल ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन हाजी शाहनवाज उर्फ लालू की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को ही लेखपाल नवीन ने गलत ढंग से जाति प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। अब पालिका का निर्दलीय निकाय चुनाव लड़े कृष्णपाल ने चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे कृष्णपाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि खतौली नगर पालिका चेयरमैन की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई थी। इस पर चुनाव लड़ने के लिए शाहनवाज लालू ने सामान्य जाति का होने के बावजूद धोखाधड़ी कर अपने आप को कलाल जाति का बताते हुए तहसीलदार खतौली से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी करा लिया। उन्होंंने चुनाव आयोग, सरकार तथा प्रशासन को गुमराह करते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

आरक्षित की गई सीट पर हाजी शाहनवाज लालू ने चुनाव लड़कर नगर की जनता को ठगने का काम किया। उधर, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि चेयरमैन शाहनावाज लालू के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है, जिसमें कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed